प्रभु ने खाए शबरी के जूठे बेर
देवरिया के सलेमपुर के पुरैना में चल रहा रामलीला महोत्सव।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 12:01 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 12:01 AM (IST)
देवरिया: सलेमपुर ब्लाक के पुरैना में आयोजित 95 वें रामलीला महोत्सव में दरभंगा, बिहार से आये कलाकारों ने राम-सुग्रीव मित्रता और बालि वध का मंचन किया। इस दौरान शबरी के जूठे बेर खाने का भी मंचन किया गया।
लीला मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम माता जानकी की खोज करते हुए शबरी के आश्रम में पहुंचे। वर्षों से प्रभु की राह देखने वाली शबरी श्रीराम का दर्शन पाकर धन्य हो गई। शबरी ने प्रभु श्रीराम को सुग्रीव से मित्रता करने की बात कही। रामचंद्र जी सुग्रीव से मित्रता करते हैं। इसके बाद बालि वध का मंचन हुआ। इसके बाद सुग्रीव नल, नील, अंगद, जामवंत और हनुमान जी माता जानकी का पता लगाने जाते हैं। लीला में लंका दहन तक का मंचन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें