Move to Jagran APP

किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो होगा आंदोलन

देवरिया में राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यकारिणी की बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 11:25 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 11:25 PM (IST)
किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो होगा आंदोलन
किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो होगा आंदोलन

देवरिया: राष्ट्रीय लोकदल की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं व संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा, किसानों को फसल की क्षति का मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक किसान व सरकार का मुकाबला कैसे किया जाएगा। जिले से लेकर ब्लाक स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रदेश सचिव वासुदेव यादव ने कहा कि मजबूत संगठन से ही गरीबों व किसानों की लड़ाई लड़ी जा सकती है। पूर्वी उप्र के अध्यक्ष लालसा यादव ने कहा कि बेमौसम ओलावृष्टि व बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो गई, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। यदि किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने गरीबों व महिलाओं के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नजरुल हसन ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। महिला जिलाध्यक्ष अन्नू सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार नहीं रुका तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। जिला उपाध्यक्ष अमित रंजन श्रीवास्तव, अखिलेश प्रताप तिवारी, अवधेश सिंह एडवोकेट, विनय पाठक, चौधरी यादव, नंदलाल, पवन यादव, प्रदीप ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.