Move to Jagran APP

वीडीओ की आइडी हैक, बिजनौर में बनाया जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने बताया कि साइबर अपराधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। उन पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि उनके आइडी से बड़ी मात्रा में प्रमाण पत्र बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 11:01 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 11:01 PM (IST)
वीडीओ की आइडी हैक, बिजनौर में बनाया जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

देवरिया: जनपद में जन्म-मृत्यु दर्ज कर प्रमाण पत्र बनाए जाने वाली सरकारी आइडी हैक कर ली गई है। देवरिया के साथ ही बिजनौर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। इसकी भनक लगने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में भलुअनी विकास खंड में तैनात ग्राम विकासअधिकारी अशोक कुमार सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंच शनिवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

loksabha election banner

ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी को गांवों में जन्म-मृत्यु आनलाइन करने के लिए आइडी दी गई है। साथ ही उसी आइडी से ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भी दिए जा रहे हैं। भलुअनी विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह को भी आइडी जारी किया गया है। उनकी आइडी हैक कर ली गई है और जिले के साथ ही गैर जनपद में भी प्रमाण पत्र उनके आइडी से जारी किए जा रहे हैं। उनके किसी साथी ने बिजनौर से इसकी जानकारी दी और बताया कि उनके आइडी से बिजनौर में भी प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इसकी भनक लगने के बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत अपने उच्चाधिकारियों से की। आइडी को बंद कराया गया।

पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने बताया कि साइबर अपराधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। उन पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है।

ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि उनके आइडी से बड़ी मात्रा में प्रमाण पत्र बनाया गया है। जिनका प्रमाण पत्र बना है, उनसे पूछताछ हो तो जालसाजों के बारे में जानकारी मिल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.