Move to Jagran APP

पति गया मुंबई, भांजा बनाता रहा महिला के साथ संबंध

महिला ने आनलाइन शिकायत करने के साथ ही पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 01:17 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 01:17 AM (IST)
पति गया मुंबई, भांजा बनाता रहा महिला के साथ संबंध
पति गया मुंबई, भांजा बनाता रहा महिला के साथ संबंध

पति गया मुंबई, भांजा बनाता रहा महिला के साथ संबंध

loksabha election banner

देवरिया: पति के मुंबई जाने के बाद भांजा महिला के साथ संबंध बनाता रहा। अब महिला गर्भवती हो गई है। इसकी भनक जब पति को लगी तो उसने घर से ही निकाल दिया। महिला न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। पुलिस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। मामला तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव का है। महिला का आरोप है कि पति मुंबई में रहकर कार्य करते हैं। एक वर्ष पूर्व वह मुंबई गए तो रामपुर कारखाना का रहने वाला भांजा घर आने लगा और जबरिया संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर सास प्रताड़ित करती है। दो माह पहले जब मैंने जांच कराया तो गर्भवती होने की पुष्टि हुई। यह बात भांजे व सास से बताई तो दोनों ने गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगे। पति को जानकारी दी तो वह घर से ही निकाल दिया है। साथ ही तलाक देने की धमकी दे रहा है। इस मामले में महिला ने आनलाइन शिकायत करने के साथ ही पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की है।

पहले बनाया संबंध, अब शादी करने से कर रहा इन्कार

देवरिया: रिश्ते में आने-जाने के दौरान युवक का युवती से प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों आए दिन मिलने लगे और संबंध बनाने लगे। अब युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया है। इस मामले में युवती ने पुलिस से शिकायत की है। रुद्रपुर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली युवती की रिश्तेदारी पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जनपद के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। रिश्तेदारी में आने के दौरान विजयीपुर के एक युवक से युवती का प्रेम हो गया। युवक शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाता रहा। लेकिन अब शादी करने से इन्कार कर दिया है। युवती ने इस मामले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

महिला ने कुकर्म का लगाया आरोप

देवरिया: महिला ने दो लोगों पर कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच करने का आदेश दिया है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का शहर से सटे एक गांव में भूमि है। वहां मकान भी बन चुका है। महिला का आरोप है कि तीन जुलाई की शाम को वह अपने मकान पर आई थी, इस बीच दो लोगों ने उसके साथ कुकर्म किए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि उसने यूपी 112 पर शिकायत भी की और पुलिस भी पहुंची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.