याद किए गए भोजपुरी के कवि मोती बीए
देवरिया में कवि की जयंती पर हुए कार्यक्रम तीन अगस्त को होगा कवि सम्मेलन।
देवरिया: साहित्यकार व भोजपुरी के महान कवि मोती बीए की 101 वीं जयंती शनिवार को बरहज में मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की।
वक्ताओं ने कहा कि उनकी रचनाएं शोध का विषय है। उनकी साहित्यिक कृतियों को सहेजने की जरूरत है। तीन अगस्त को उनकी याद में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
कवि रमेश तिवारी ने कहा कि मोती बीए की रचनाएं समग्रता समेटे हैं। उन्होंने भोजपुरी को राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाई। अरविद कुमार त्रिपाठी, रामविलास प्रजापति ने कहा कि आज मोती बीए की रचनाओं को सहेजने की आवश्यकता है। इसके लिए पुस्तकालय बनाया जाना चाहिए। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों ने मोती बीए को याद किया। अध्यक्षता भाल चंद उपाध्याय ने की। इस दौरान अंजनी उपाध्याय, वर्तिका उपाध्याय, देवाशीष उपाध्याय मौजूद रहे।