घरेलू उपचार से ठीक हो सकती हैं कई बीमारियां: गोविद
देवरिया में आरोग्य भारती गोरक्षप्रांत का स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम।
देवरिया: पथरदेवा बाजार में गोरक्ष प्रांत के सदस्य डा. अमर नाथ पांडेय के संयोजन में स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरोग्य भारती उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री गोविद ने लोगों को स्वस्थ जीवन शैली जीने का तरीका बताया। घरेलू उपचार की जानकारी दी। कहा कि आपके घर पर जो चीजें उपलब्ध हैं। उससे ही कई बीमारी ठीक हो सकती है।
उपाध्यक्ष डा. अजीत नारायण मिश्रा ने कहा कि अभी कोरोना से सतर्क रहने को आवश्यकता है। आयुष काढ़ा का सेवन करें। डा.मिश्रा ने काढ़ा का वितरण भी किया। कार्यक्रम आयोजक ने भी लोगो को स्वस्थ रहने के उपाय बताए। कहा कि गिलोय, दाल चीनी, तुलसी, आदि का काढ़ा पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शैलेश द्विवेदी, सीताराम तिवारी, बैद्यनाथ पांडेय, डा. शर्मा, डा. नजीर, श्री प्रकाश, नागेंद्र प्रताप सिंह, उमर खान, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।