Move to Jagran APP

प्रत्याशियों की मदद करें कार्यकर्ता

भाजपा की विकास परक नीति ही देश मे भाजपा को मजबूत किया है। कोई चुनाव अगर पार्टी लड़ रही तो कार्यकर्ताओं की बदौलत ही बड़ी जीत हो रही हैं। चुनाव कोई भी बड़ा छोटा नही होता हैं किसी भी चुनाव को चुनौती मानकर लड़े जीत जरूर होंगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 11:10 PM (IST)
प्रत्याशियों की मदद करें कार्यकर्ता
प्रत्याशियों की मदद करें कार्यकर्ता

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी ने जिन्हें भी जिला पंचायत चुनाव का प्रत्याशी बनाया है उसकी तन मन से मदद करें कार्यकर्ता।सभी बूथों पर जीत से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

loksabha election banner

यह बातें शनिवार को यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही महाराणा प्रताप इंटर कालेज कुर्मीपट्टी में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा की विकास परक नीति ही देश मे भाजपा को मजबूत किया है। कोई चुनाव अगर पार्टी लड़ रही तो कार्यकर्ताओं की बदौलत ही बड़ी जीत हो रही हैं। चुनाव कोई भी बड़ा छोटा नही होता हैं किसी भी चुनाव को चुनौती मानकर लड़े जीत जरूर होंगी। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा हैं जनता का विश्वास जितने में हमारी सरकार कामयाब हुई हैं।

जनता को किया गया वादा सरकार ने पूरा किया है।सभी कार्यकर्ता गांव गांव सरकार की उपलब्धियों को बताए।कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत कोई भी चुनाव जीतने में कठिनाई नही होती।अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों की मदत कर पंचायत जिताये।सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि करोना बहुत तेजी से बढ़ रहा है अपना बचाव करते हुए चुनाव प्रचार करें वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही,नथुनी सिंह कुशवाहा,कृपा शंकर उपाधयाय, संजय सिंह, जुगुल तिवारी ने सम्बोधित किया। मार्कण्डेय तिवारी,दयाशंकर शास्त्री,सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश सिंह व संचालन संजीत धर द्विवेदी ने किया।

सोनूघाट संवाददाता के अनुसार सदर विकास खंड के सोनूघाट चौराहे पर शनिवार को लालबहादुर शास्त्री गन्ना विकास संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशियों की मदद के लिए आयोजित बैइक में भाजपा हियुवा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी संतोष त्रिगुणायक, संजय सिंह एडवोकेट, रामानंद सिंह, भाजपा प्रबुद्ध वर्ग के जिला संयोजक सुरेन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

रेवली संवाददाता के अनुसार जिला पंचायत चुनाव वार्ड नम्बर 34 में चुनाव तैयारियों को लेकर क्षेत्र के रेवली शिव मंदिर में आयोजित बैठक में

भाजपा विधायक काली प्रसाद ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता संगठन का मापदंड है। इस अवसर पर प्रत्याशी मधु मिश्रा, सतीश जायसवाल शिवशंकर जायसवाल दीनबन्धु सिंह कमल नयन कन्हैया तिवारी शम्भू जायसवाल हेमन्त कुमार भोला आदि लोगों ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.