Move to Jagran APP

मौसम का सितम जारी, छह डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

बारिश व ओला गिरने के बाद जिले का तापमान हर दिन नीचे जा रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस मापा गया। तापमान गिरने से लोग ठिठुर हो गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 11:19 PM (IST)
मौसम का सितम जारी, छह डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
मौसम का सितम जारी, छह डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

देवरिया: बारिश व ओला गिरने के बाद जिले का तापमान हर दिन नीचे जा रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस मापा गया। तापमान गिरने से लोग ठिठुर हो गए। धूप तो निकली, लेकिन गलन के चलते ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों की बिक्री में उछाल आ गया है।

loksabha election banner

मकर संक्रांति के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड के साथ ही गलन बढ़ती जा रही है। लगातार दूसरे दिन सोमवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान गिरने से लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जा रहा है। रात को कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थम जा रही है। सुबह 11 बजे के बाद धूप हर दिन निकल रही है, लेकिन गलन के चलते लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। सोमवार को तो दिन में सर्द हवाएं चली तो गलन को और रफ्तार मिल गई। शहर के रामलीला मैदान, मोहन लाल रोड, मालवीय रोड स्थित ऊनी कपड़ों की दुकानों में लोगों की भीड़ दिखी और लोगों ने जमकर ऊनी कपड़ों की खरीदारी की। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी लोग ठंड दूर करने के लिए अलाव जलाते हुए नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की तरफ से अलाव का इंतजाम बहुत ठीक नहीं है। कड़ाके की ठंड में नहीं जला अलाव

क्षेत्र के गड़ेर, बारीपुर, परसिया अजमेर, बैरौना आदि चौराहों पर कड़ाके की ठंड में प्रशासन द्वारा राहगीरों को ठंड से निजात पाने के लिए अलाव जलने की व्यवस्था नहीं की गई है। पैदल व बाइक सवार राहगीरों के लिए ठंड मौत का दावत दे रही है। हर चौराहे पर तहसील के कर्मचारी लेखपाल द्वारा अलाव जलवाने की जिम्मेदारी दी गई है फिर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। चौराहे के दुकानदार जितेन्द्र गुप्ता, अफरोज आलम, अखिलेश मिश्र, गोपाल शाही मटेलू राजभर आदि दुकानदारों ने अलाव जलाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.