एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंका
भारतवर्षीय आदिवासी गोंड महासभा ने शनिवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
देवरिया: भारतवर्षीय आदिवासी गोंड महासभा ने शनिवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामधनी गोंड ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी से गोंड, खरवार आदि जातियों के लोग मर्माहत हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी और अधिकारों का ज्ञान नहीं है। सरकार को उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। साथ ही उनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति की जांच कराई जानी चाहिए। वह सरकार की मंशा के विपरीत आचरण कर रहे हैं। सरकार को अलग से प्रदेश में आयोग का गठन करना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गोंड ने कहा कि पूर्व की भांति गोंड और खरवार जाति के लोगों को एसटी का प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड, प्रेमकुमार गोंड, जयनंद प्रसाद गोंड, गिरजाशंकर गोंड, रामविलास आर्य, ब्रह्मानंद गोंड, उमेश गोंड, जयप्रकाश गोंड, रविद्र कुमार गोंड, अंबिका गोंड, हृदयानंद गोंड, लालजी गोंड, डा. नरेंद्र गोंड आदि मौजूद रहे।