भक्त का कल्याण करते हैं भगवान : पं गंगासागर
देवरिया में बेलूरघाट में भागवत कथा का आयोजन किया गया।
देवरिया : श्री दत्तात्रेय धाम बेलुआर घाट पर आयोजित भागवत कथा में पं गंगा सागर तिवारी ने भक्ति, ज्ञान व वैराग्य विषय पर प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान हर स्थिति में भक्त का कल्याण करते हैं।
उन्होंने कहा कि कंस की जेल में भगवान कृष्ण का अवतार हुआ, उनका दर्शन माता देवकी व पिता वासुदेव जी ने किया। इस अवसर पं चन्द्रभूषण मिश्र द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुति की गयी। इस दौरान स्वामी परमानंद गिरी, विदुर, पं बद्री नारायण तिवारी, मोनू यादव आदि मौजूद रहे।
राम नाम जप से दूर होती है बाधाएं: प्रियंका
भागलपुर ब्लाक के तेलिया शुक्ल स्थित भोरानाथ ब्रह्मस्थान पर चल रहे सप्तशती व मानस कथा यज्ञ के पहले दिन कथा व्यास प्रियंका द्विवेदी ने कहा कि राम नाम अत्यंत कल्याणकारी और लाभ देने वाला है। राम नाम के नियमित जप एवं ध्यान से हर प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं।
कथा व्यास ने कहा कि शिव व पार्वती का मूल स्वरूप श्रद्धा व विश्वास है। जीवन में अभिमान की शून्यता आ जाए तो श्रद्धा अपने आप आ जाएगी। यज्ञाचार्य बागीश द्विवेदी ने वेदध्वनि से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। रजनीश शुक्ल, नीरज, मुकुंद, रामाश्रय यादव, अक्षय, बृजेश आदि उपस्थित रहे।