मेधावी बेटियों को मिला पुरस्कार
देवरिया के राजकीय महिला पीजी कालेज में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने छात्राओं को सम्मानित किया।
देवरिया: दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कालेज में रविवार को वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री ने परिषदीय प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली छात्राओं के अलावा सत्र 2019 में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आर्य सिंह व ओवरआल चैंपियन अन्नपूर्णा शुक्ला को मेडल देकर पुरस्कृत किया। महाविद्यालय की पत्रिका प्रत्यभिज्ञा का विमोचन किया गया।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि अनादि काल से महिलाओं का समाज में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उन्होंने गार्गी के अलावा कई विदुषी महिलाओं के साथ ही कल्पना चावला का जिक्र किया। कहा कि हम उन्हीं की वंशज हैं।
इस अवसर पर डा.शाहिन चिश्ती, प्राचार्य डा.अंजलिका निगम, डा.एमबी शाही, डा.आरसी दुबे, डा.विनय रावत आदि मौजूद रहे।
इनको मिला पुरस्कार:
हिदी विषय के व्याख्यान प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योति गुप्ता व प्रतिमा मिश्रा, निबंध प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष पल्लवी पांडेय व पूजा चौरसिया प्रथम, व्याख्यान प्रतियोगिता में दीपिका यादव को प्रथम पुरस्कार दिया गया। संस्कृत शब्दरुप लेखन प्रतियोगिता में कांति दीपिका सिंह, सूत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रीति कांदू, अलंकार छंद लेखन प्रतियोगिता में पूजा कन्नौजिया प्रथम, समाजशास्त्र शैक्षणिक योग्यता में श्रुति बरनवाल, पल्लवी पांडेय, शिवांगी जायसवाल व माधुरी पासवान को भी प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। प्राचीन इतिहास वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता में बबिता प्रजापति, रोशनी चौबे व सृष्टि चौबे, अंजलि चौरसिया को प्रथम, संगीत शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में अंशिका यादव, रुपम दुबे, सोनी गुप्ता, गृह विज्ञान पैकेट लंच प्रतियोगिता में श्रुति बरनवाल, नेहा चौरसिया, पल्लवी पांडेय, साधना सिंह प्रथम, शारीरिक शिक्षा में शालू, काजल गुप्ता, अंकिता व खुशबू को प्रथम पुरस्कार दिया गया।