Move to Jagran APP

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फौजदार शर्मा का निधन

देवरिया में रुद्रपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फौजदार शर्मा के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 10:35 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 10:35 PM (IST)
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फौजदार शर्मा का निधन
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फौजदार शर्मा का निधन

देवरिया: रुद्रपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेसी नेता फौजदार शर्मा का हृदयगति रुक जाने से बुधवार की सुबह उपनगर स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए स्व. शर्मा के पुत्र वीरेंद्र शर्मा को पत्र भेजकर दुख प्रकट किया है।

loksabha election banner

राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदीप यादव, सिकंदर यादव, गणेश चंद्र शर्मा, दयानंद सिंह आदि ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा आयोजित स्व.शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सुयश मणि, रामजी गिरि, राघवेंद्र सिंह, राजकुमार जायसवाल, आनंददेव गिरि, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भाष्कर मणि, आलोक मिश्रा, रमाशंकर यादव, सुनील तिवारी, तारकेश्वर तिवारी, विजयशेखर मल्ल, भरत मणि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.