पूर्व प्रधान की पिटाई को लेकर डीएम से मिले सपाई
देवरिया के मदनपुर थाने में पूर्व प्रधान की पिटाई प्रकरण को लेकर सपाई आंदोलित हो गए हैं।
देवरिया: मदनपुर थाने में नगवां के पूर्व प्रधान रामानंद यादव की अकारण पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर एमएलसी रामसुंदर दास व सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम अमित किशोर से मिला।
उन्होंने कहा कि मदनपुर पुलिस नगवां के पूर्व प्रधान रामानंद यादव को सात जुलाई को थाने लाई और पिटाई की। एएसपी रात में थाने पर गए और उन्होंने भी पूर्व प्रधान की पिटाई की। अबतक थाने में रखा गया है। सपा नेताओं प्रधान को छोड़ने व घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराकर दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की गई। पूर्व विधायक गजाला लारी, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, इलाहाबाद विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, विजयलक्ष्मी गौतम, हृदयनरायान जायसवाल मौजूद रहे।