आइआइटी में शिवम का चयन
देवरिया: देश के प्रतिष्ठित संस्थान आइआइटी में बरसीपार मिश्र निवासी गिरिजेश मिश्र के पुत्र शिव
देवरिया: देश के प्रतिष्ठित संस्थान आइआइटी में बरसीपार मिश्र निवासी गिरिजेश मिश्र के पुत्र शिवम मिश्र का चयन हुआ है। शिवम हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। आइआइटी में चयन पर परिवार तथा आस-पास के लोगों ने प्रसन्नता जताई है।
--------
आइआइटी में चयनित होकर दीपक ने बढ़ाया मान
चित्र परिचय: 10 डीईओ-31 जेपीजी।
मगहरा: क्षेत्र के बकुची मिश्र निवासी दीपक यादव का चयन आइआइटी 2018 में हुआ हैं। दीपक ने हाईस्कूल जीएम अकादमी सलेमपुर तथा इंटर जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज यमुना मठ कसिली से उत्तीर्ण किया। वह कानपुर में रहकर आइआइटी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
उनका रैंक 2579 है, उनके पिता सुरेंद्र यादव शिक्षक और माता देवंती देवी ग्राम प्रधान हैं।
उनके चयन पर दीपक मिश्र शाका, सत्यव्रत तिवारी, संजय पांडेय, सुरेंद्र ¨सह यादव, सचिन शुक्ला, प्रमोद मिश्र, चंदन मद्धेशिया आदि ने बधाई दी हैं।