रामलीला के शुभारंभ के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन
श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में 13 अक्टूबर से रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन होना है।
देवरिया: श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में 13 अक्टूबर से रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन होना है। इसके लिए शहर के रामलीला मैदान में शनिवार की रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान पूर्वक पूजन किया गया। रात में मंत्रोच्चार व जयश्री राम के जयघोष के बीच ध्वज लगाया गया। कलश पूजन के साथ ही भगवान श्रीराम, गणेश जी आदि देवी-देवताओं की पूजा और आरती की गई। अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल व उनकी पत्नी पुष्पा बरनवाल ने पूजन किया। पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। उन्होंने कहा कि रामलीला प्रतिदिन रात्रि आठ से साढ़े दस बजे तक होगी। रामलीला का मंचन 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। यहां मुख्य रूप से नित्यानंद पांडेय, श्रीचंद गोरे, रविकांत मणि त्रिपाठी, शशांक मणि त्रिपाठी, राजेंद्र जायसवाल, सुबाष मद्धेशिया, रविकांत मणि त्रिपाठी, डा. सौरभ श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।