Move to Jagran APP

रिमझिम बारिश ने बढ़ाई ठंड, ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ी

गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह रिमझिम बारिश हुई और कुछ बाद धूप निकल गई। लेकिन गलन के चलते धूप लोगों को ठंड से बहुत राहत नहीं दे सकी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 11:15 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 11:15 PM (IST)
रिमझिम बारिश ने बढ़ाई ठंड, ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ी
रिमझिम बारिश ने बढ़ाई ठंड, ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ी

देवरिया: गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह रिमझिम बारिश हुई और कुछ बाद धूप निकल गई। लेकिन गलन के चलते धूप लोगों को ठंड से बहुत राहत नहीं दे सकी। शाम ढलते ही गलन के चलते लोग ठिठुर गए और अपने घरों में कैद हो गए। उधर कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थम सी गई। ठंड बढ़ने के चलते ऊनी कपड़ों की बिक्री में भी उछाल आ गया है।

loksabha election banner

ऐसे तो जिले में एक सप्ताह से तापमान गिरता जा रहा है। बुधवार की रात से घने कोहरे का असर गुरुवार की सुबह 10 बजे तक रहा। सुबह सर्द हवाएं चली तो लोग कांप उठे। दस बजे के बाद खुखुंदू, सलेमपुर समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हलकी बारिश हुई तो आसमान साफ हो गया और कुछ ही दूर बाद धूप निकली। शाम को ठंड का असर शुरू हुआ। शहर के सिविल लाइन रोड, मालवीय रोड पर लोगों की भीड़ कम हो गई। यही हाल रोडवेज परिसर का भी रहा। यहां भी लोगों की संख्या कम दिखी। जिले में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस मापा गया। ठंड को देखते हुए जगह-जगह अलाव का इंतजाम किया गया है। जबकि शहर में चार स्थानों पर रैन बसेरा का निर्माण कराया गया है। रात को सड़क पर निकले डीएम, असहायों को दिया कंबल

देवरिया: बुधवार को देर रात जिलाधिकारी शहरों की सड़कों व रेलवे स्टेशन पर निकले। उन्होंने इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के सहयोग से असहाय लोगों को कंबल उढ़ाया।े इस दौरान अखिलेंद्र शाही, नवनीत अग्रवाल, जावेद अहमद, परमेश्वर पटेल, बाल विनोद चौरसिया, ऋषि कांत मणि, अनिल तिवारी, अवध किशोर चौधरी, जमुना, सूरज, विष्णु अग्रवाल, संजय गुप्ता, सुमित मिश्रा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.