चोरी की दो बाइक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
भाटपार रानी, देवरिया : खामपार एसओ ने हरेराम चौराहे पर वाहन चे¨कग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया।
भाटपार रानी, देवरिया : खामपार एसओ ने हरेराम चौराहे पर वाहन चे¨कग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बाइक चोरी की निकली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और बाइक बरामद की। चोरी की दोनों बाइक वह बिहार ले जाकर बेचने की कोशिश कर रहा था।
सोमवार की सुबह थानाध्यक्ष आरपी ¨सह इलाके के हरेराम चौराहा के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देकर बाइक सवार भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान सिवान के नौतन निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र भरत प्रसाद के रूप में हुई। पूछताछ में बाइक चोरी की निकली। दुर्गा की निशानदेही पर पुलिस एक और बाइक बरामद की। वह दोनों बाइक बिहार में बेचना चाह रहा था। इसी बीच पुलिस के हाथ लग गया। एसओ आरपी ¨सह ने कहा कि दुर्गा शातिर वाहर चोर है। केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।