केक काटकर मना ¨डपल का जन्मदिन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज के सांसद ¨डपल यादव का जन्मदिन मंगलवार को कई स्थानों पर सपाइयों ने केक काटकर मनाया तथा उनकी लंबी दीर्घायु की कामना की। साथ ही पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत भी कराया
देवरिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज के सांसद ¨डपल यादव का जन्मदिन मंगलवार को कई स्थानों पर सपाइयों ने केक काटकर मनाया तथा उनकी लंबी दीर्घायु की कामना की। साथ ही पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत भी कराया।
रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के पंसरही उर्फ चकरवां धूस में सांसद ¨डपल यादव का जन्मदिन सपा नेता डा.दिलीप यादव के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया। डा. यादव ने कहा कि ¨डपल यादव ने हमेशा शोषित और दबे-कुचले की आवाज को सदन में उठाने का कार्य किया है। इस दौरान ऋषिकेश यादव, इस्माइल अंसारी, कन्हैया लाल यादव, विवेक यादव, संजय यादव, राज प्रताप यादव आदि मौजूद रहे। कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रमुख विजय प्रताप यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान रमेश यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, रामेश्वर यादव, योगेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव, रामवृक्ष यादव आदि मौजूद रहे। उधर डुमरी चौराहे पर बसपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री एमए लारी तथा सामाजिक न्याय मंच के जिला संयोजक चंद्रभूषण ¨सह यादव के नेतृत्व में संयुक्त रूप से जन्मदिन मनाया गया। श्री लारी ने कहा कि ¨डपल यादव का नारी उत्थान में विशेष योगदान है। इस दौरान बसपा बलिया के पूर्व कोआर्डिनेटर इंद्रासन प्रसाद, प्रमोद गौतम, रामप्यारे यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, आकाश ¨सह, मनोहर यादव आदि मौजूद रहे।