Move to Jagran APP

छठ घाट सजकर तैयार, अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य आज

ूर्योपासना के पर्व सूर्यषष्टी व्रत को लेकर महिला ने शुक्रवार को खरना किया। शनिवार को महिलाएं निराजल व्रत रख अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 10:53 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 10:53 PM (IST)
छठ घाट सजकर तैयार, अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य आज
छठ घाट सजकर तैयार, अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य आज

देवरिया: सूर्योपासना के पर्व सूर्यषष्टी व्रत को लेकर महिला ने शुक्रवार को खरना किया। शनिवार को महिलाएं निराजल व्रत रख अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देगी। शहर से लेकर ग्रामीण अचलों के छठ घाट सज कर तैयार हो गए हैं। शहर में नगर पालिका परिषद, उपनगरों में नगर पंचायत व गांवों में ग्राम पंचायत स्तर से घाटों पर इंतजाम किया गया है। उधर बाजार में पूजन सामग्रियों की जम कर खरीदारी की गई। इसे लेकर पूरे शहर में जाम की स्थिति सुबह से लेकर देर शाम तक बनी रही। उधर शहर से लेकर गांवों तक छठ घाटों के अलावा नदी पोखरे के किनारे बनाई गई वेदियों के साफ-सफाई व रंगाई पोताई का कार्य भी पूरा दिन चलता रहा। कोसी भरने को लेकर लोग विशेष तौर पर तैयारी में जुटे हैं। शहर के हनुमान मंदिर पर छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। इसके अलावा हाथी कुंड पोखरा, गायत्री मंदिर पोखरा, परमार्थी पोखरा, राम गुलाम टोला पोखरा, सोमनाथ मंदिर पोखरा आदि पोखरे के किनारे बनाए गए छठ माता वेदी को चमकाने लगे हैं। नगर पालिका श्रद्धालु महिलाओं के बैठने से लेकर प्रकाश का इंतजाम करने में जुटी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.