Move to Jagran APP

कल आएंगे उपमुख्यमंत्री, अफसरों ने लिया जायजा

विश्व हिदू परिषद की तरफ से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह महा अभियान शुरू हो गया है। इसके लिए रुद्रपुर मोड़ पर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 10:34 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 10:34 PM (IST)
कल आएंगे उपमुख्यमंत्री, अफसरों ने लिया जायजा
कल आएंगे उपमुख्यमंत्री, अफसरों ने लिया जायजा

देवरिया: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चार जनवरी को देवरिया आएंगे। वह बंगरा बाजार में चार जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खंजड़ी वाले बाबा के जन्म दिवस पर किसान मेला में शिरकत करेंगे।

loksabha election banner

जिला प्रशासन ने इसको देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है।

शनिवार को सांसद रविद्र कुशवाहा, डीएम अमित किशोर, एसपी डा.श्रीपति मिश्र व सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने जायजा लिया। अधिकारियों ने मातहतों को कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम पर भी चर्चा की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकाप्टर से सुबह 11.50 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। कार से वह देवरिया आएंगे, जहां विधायक डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी की अगुवाई में स्वागत किया जाएगा। दोपहर करीब एक बजे बंगरा बाजार पहुंचेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत के जन्म दिवस पर आयोजित किसान दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जनपद स्तरीय विभिन्न विभागीय परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम की निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर करीब तीन बजे वह कार से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं।

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करेंगी टोलियां

विश्व हिदू परिषद की तरफ से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह महा अभियान शुरू हो गया है। इसके लिए रुद्रपुर मोड़ पर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

विहिप के प्रांत सह संगठन मंत्री व श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के प्रांतीय संयोजक परमेश्वर ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण सर्व समाज के योगदान से पूर्ण होगा। गांवों और नगरों में टोलियां बनाई जा चुकी हैं। यह टोलियां निधि संग्रह का कार्य करेंगी। उन्होंने कार्यालय संबंध लान में पूजन कर इसका शुभारंभ किया। विवेक सिंह बंटी ने पत्नी के साथ पूजन किया। जिला संयोजक तारकेश्वर शाही, सह संयोजक डा.अशोक, रामेश्वर तिवारी, शैल मिश्रा, हिसाब किताब प्रमुख श्रीराम चौरसिया, मुन्नी लाल, कार्यालय प्रमुख अनिल, शैलेश, सदस्य डा. अजय मणि त्रिपाठी, महेंद्र यादव, संजय राव, प्रेमशीला शुक्ला, विवेक सिंह बनाए गए। उन्होंने निधि संग्रह अभियान समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। विभाग प्रचारक अजय नारायण, वीरेंद्र, अजय, विष्णु गोयल, मकसूदन मिश्रा, विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, डा. संजीव शुक्ला, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्रा, रमेश वर्मा, प्रेम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.