Move to Jagran APP

पोखरे में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस एसपी समेत अधिकारियों ने किया घटना स्थल का दौरा

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Aug 2021 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 11:30 PM (IST)
पोखरे में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका
पोखरे में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, गड़ेर, देवरिया: भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर महादेव ताल के समीप एक पोखरे से पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया। प्रयास के बाद भी शव का शिनाख्त नहीं हो सका। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका लोग जता रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

loksabha election banner

महादेव ताल के समीप घूरा निषाद का छोटा पोखरा है। वह पोखरे के समीप स्थित झोपड़ी में सोते हैं। शुक्रवार की आधी रात 12 बजे तक झोपड़ी में सोए थे। इसके बाद उठकर घर चले गए। सुबह छह बजे जब झोपड़ी में पहुंचे तो कुछ दूरी पर पोखरे में शव का कुछ हिस्सा दिखा। उन्होंने पास जाकर देखा तो किशोरी का शव था। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। कमर में ईंट बांधकर पोखरे में फेका गया था शव

पोखरे से बरामद शव के हालात हत्या कर ठिकाने लगाने की कहानी बयां कर रहे हैं। किशोरी के कमर में रस्सी बांध कर ईंट लटकाया गया था। शव बरामदगी के बाद पुलिस शिनाख्त के साथ ही घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

-

एसपी ने की पोखरे के स्वामी से पूछताछ

पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्रा घटना स्थल पहुंचे और शव की स्थिति देखने के बाद पूरी जानकारी ली। पोखरे के स्वामी समेत अन्य ग्रामीणों से भी पूछताछ की। सीओ बरहज देव आनंद व थानाध्यक्ष दीपक कुमार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी राजेश कुमार सोनकर, उप जिलाधिकारी बरहज संजीव कुमार यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.