Move to Jagran APP

सरयू खतरे के निशान से ऊपर

रविवार को नदी के जलस्तर में आई कमी भदिला प्रथम गांव के लोगों की दुश्वारियां नहीं हो रही कम

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 11:40 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 11:40 PM (IST)
सरयू खतरे के निशान से ऊपर
सरयू खतरे के निशान से ऊपर

जागरण संवाददाता, बरहज: सरयू नदी बरहज में खतरे के निशान से अभी दस सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। लगातार चार दिन तक जलस्तर बढ़ने के बाद रविवार को कम हुई है। अभी लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं।

loksabha election banner

सरयू एवं राप्ती नदी का जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन बरहज क्षेत्र के भदिला प्रथम गांव के लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। यह गांव बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिरा है। नागरिकों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम छह बजे के बाद गांव के लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। यदि कोई बीमार हो तो उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना आसान नहीं है। भदिला प्रथम गांव की दो हजार आबादी है। दो सौ पचास घर हैं। यहां के लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या आवागमन की है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने कहा कि भदिला प्रथम गांव बाढ़ के पानी से घिरा है। वहां के लोगों के आवागमन के लिए दो नाव पूर्व से लगाई गई है। आवश्यकता अनुसार जो भी जरूरत होगी। उसे उपलब्ध कराया जाएगा।

--

घट रहा सरयू का जलस्तर

बरहज: रविवार को सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से ऊपर 66.60 मीटर पर बह रही है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। एक दिन पूर्व नदी का जलस्तर 66.65 मीटर था। ऐसे में पांच सेंटीमीटर की कमी आई है। कपरवार में राप्ती नदी का जलस्तर घट रहा है। लेकिन तटवर्ती लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.