पात्रों को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ
सदर तहसील में महिला कल्याण विभाग की तरफ से मेगा कैंप का आयोजन मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 106 आवेदन किए गए आनलाइन
जागरण संवाददाता, देवरिया: सदर तहसील परिसर में महिला कल्याण विभाग की तरफ से गुरुवार को मेगा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन प्राप्त कर आनलाइन किए गए। कैंप का शुभारंभ सदर विधायक डा.सत्यप्रकाश मणि ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित हैं। हर हाल में सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए।
विधायक ने महिलाओं से बात की। एसडीएम सौरभ सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने कहा कि मेगा कैंप का मकसद एक ही छत के नीचे पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। सरकार की तरफ से पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्रों को दिए जाने का प्रयास चल रहा है। मेगा कैंप में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 106 आवेदन आए। विधवा पेंशन के सात आवेदन आए। सभी आवेदन मौके पर ही आनलाइन किए गए। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को सलेमपुर तहसील परिसर में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नितेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। लड़कियों के शिक्षित होने से कई घर होते हैं रोशन जागरण संवाददाता, देवरिया: उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के तत्वावधान में ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि लड़कियों के शिक्षित होने से कई घर रोशन होते हैं। आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि बालिका उत्थान का संकल्प लेकर यह संगठन अच्छा कार्य कर रहा है। इस संगठन के कार्य में मेरे तरह से जो भी सहयोग होगा, किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी बीपीएन त्रिपाठी ने कहा कि महिला शिक्षिकाओं की हर समस्या का निराकरण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अंजनी द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग समाज, देश व दुनिया को बदलने के लिए किया जा सकता है। इस दौरान मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम शुक्ला, महामंत्री नीलम सिंह, मंत्री शाइस्ता शाहीन, संगठन मंत्री प्रियंका, नेहा उपाध्याय, शिखा मिश्रा कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी पल्लवी राय, श्वेता पांडेय, निशा तिवारी, अन्नपूर्णा, मनीषा मौजूद रही।