Move to Jagran APP

पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी

जनपद में 687 परियोजनाओं का किया जाना है निर्माण 61 पेयजल परियोजनाओं के लिए भूमि तलाशने का काम जारी

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 11:22 PM (IST)
पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी
पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी

जागरण संवाददाता, देवरिया: जनपद में जल जीवन मिशन के तहत करीब 1200 करोड़ की 531 पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। इसके जरिये ग्रामीण घरों तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। बाकी 61 परियोजनाओं के लिए भूमि तलाशने के लिए जिला प्रशासन ने टीम गठित कर दी है। भूमि उपलब्ध होने पर इनका प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

prime article banner

जनपद में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए शासन की तरफ से कुल 687 परियोजनाओं का निर्माण कराया जाना है। जिसमें 531 गांवों में पानी की टंकी बनाने की कवायद जारी है। 36 जगहों पर कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पाइपलाइन के जरिये घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाया जाएगा। जिला प्रशासन ने 531 परियोजनाओं के लिए स्वीकृत के पूर्व भूमि चिह्नित कर ली गई थी। शेष गांवों में भूमि विवाद सामने आ रहा है। विवाद खत्म कराने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी ने दस दिन पूर्व अवर अभियंता जल निगम, लेखपाल व ग्राम प्रधान की संयुक्त टीम बनाई है।

-

जनपद के 531 गांवों में पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। 61 जगहों पर विवाद की वजह से भूमि चिह्नित करने के लिए टीम गठित की गई है।

अखिल आनंद

अधिशासी अभियंता

जल निगम ग्रामीण निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

जागरण संवाददाता, रामपुर कारखाना, देवरिया: नौतन हथियागढ़ में विवादित भूमि पर निर्माण करने को लेकर शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.