देवरिया के अध्यापक को अरुणाचल में मिला श्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार
देवरिया निवासी प्रभुदत्त मिश्र को अरुणाचल प्रदेश की सरकार ने सम्मानित किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 11:55 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 11:55 AM (IST)
देवरिया: बरहज तहसील क्षेत्र के महुई मिश्र गांव निवासी प्रभुदत्त मिश्र पुत्र स्व. ददन मिश्र को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष के स्टेट अवार्ड टू टीचर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्रभुदत्त मिश्र अरुणाचल प्रदेश के बरदुमसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हिदी के वरिष्ठ अध्यापक है। उनके हिदी विषय में विशेष योगदान के लिए इस वर्ष का श्रेष्ठ अध्यापक का पुरस्कार अरुणाचल सरकार के कृषि और पशुधन मंत्री तागे ताकि द्वारा शिक्षक दिवस पर प्रदान किया गया। पुरस्कार में मैडल, प्रशस्ति पत्र और नगद धनराशि भी प्रदान की गई। उनके इस सम्मान से गांव के पूर्व प्रधान संतोष मिश्रा, अभिषेक मिश्र, प्रशांत मिश्र, विजय मिश्र टुनटुन आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें