सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, एक साथ छोड़ी दुनिया
एक साल पहले अग्नि को साक्षी मानकर दोनों सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया दोनों की जिदगी बेहतर कट रही थी अचानक दोनों में क्या बात बिगड़ी कि इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहने की ठान ली और दोनों ने शुक्रवार की रात मौत को एक साथ गले लगा लिया। इसके बाद दोनों ने एक साथ इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
देवरिया: एक साल पहले अग्नि को साक्षी मानकर दोनों सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया, दोनों की जिदगी बेहतर कट रही थी, अचानक दोनों में क्या बात बिगड़ी कि इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहने की ठान ली और दोनों ने शुक्रवार की रात मौत को एक साथ गले लगा लिया। इसके बाद दोनों ने एक साथ इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विजय की शादी एक साल पहले मईल थाना क्षेत्र के कहांव निवासी रामचंद्र शर्मा की बेटी सुमन से हुई। शादी के बाद विजय कमाने के लिए विदेश चला गया, चचेरे भाई की शादी में हिस्सा लेने के लिए दो माह पहले ही विजय अपने घर आया, इसके बाद दोनों प्रेम से रह रहे थे। इसी बीच उसके छोटे भाई अनिल की शादी तय हो गई और शादी को धूमधाम से करने के लिए वह अपने घर पर रुक गया, लेकिन शादी देखने से पहले ही इस दुनिया को हमेशा के लिए उसने अलविदा कह दिया।