Move to Jagran APP

महिला थाने पर दिन भर हुई मास्क की चेकिग, लिया जुर्माना

शुक्रवार को महिला उप निरीक्षक प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में महिला थाना के सामने पुलिस ने मास्क की जांच की। इस दौरान बिना मास्क के पाए जाने एक व्यक्ति से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। चार बाइक का ई-चालान किया गया। कुछ लोगों के पैसा न होने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 11:11 PM (IST)
महिला थाने पर दिन भर हुई मास्क की चेकिग, लिया जुर्माना
महिला थाने पर दिन भर हुई मास्क की चेकिग, लिया जुर्माना

कैच - सख्ती

loksabha election banner

-कई लोगों को पुलिस ने रुपये न होने पर चेतावनी देकर छोड़ा देवरिया: ठंड में कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पुलिस ने अब सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। महिला थाने पर दिन भर मास्क तथा हेलमेट नहीं लगाने वालों पर जुर्माना लगाया गया। उधर यातायात पुलिस ने मास्क व हेलमेट दोनों में 120 वाहनों का चालान किया।

शुक्रवार को महिला उप निरीक्षक प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में महिला थाना के सामने पुलिस ने मास्क की जांच की। इस दौरान बिना मास्क के पाए जाने एक व्यक्ति से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। चार बाइक का ई-चालान किया गया। कुछ लोगों के पैसा न होने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सिपाही सविता अवस्थी, शिल्पी पांडेय, रोली सिंह, नैनसी पांडेय आदि मौजूद रहीं।

यातायात उप निरीक्षक रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में हनुमान मंदिर चौराहा व सुभाष चौक पर चेकिग की गई। यातायात पुलिस ने बिना मास्क व हेलमेट के पाए जाने वाले लोगों का ई-चालान किया। महिला उपनिरीक्षक मिश्रा ने कहा कि यह जांच आगे भी नियमित होती रहेगी। लोग बिना मास्क के घरों से बाहर न निकलें। अपनी सुरक्षा के साथ ही दूसरे को भी सुरक्षित करें।

थानों पर दिव्यांगों के लिए बनेंगे रैंप, मिलेगा व्हील चेयर

थानों पर फरियाद लेकर जाने वाले दिव्यांगजनों के लिए रैंप की व्यवस्था होगी और व्हील चेयर मिलेगा। इस सुविधा को देने की कवायद तेज हो गई है।

रेंज डीआइजी ने के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि हर पुलिस कार्यालय व थानों पर दिव्यांगजन की सुविधा के लिए रैंप व व्हील चेयर का इंतजाम करें। जिससे दिव्यांग फरियादी अपनी फरियाद लेकर आसानी से अधिकारी तक पहुंच जाएं।

उधर हर थानों पर दिव्यांगजन के लिए शौचालय का इंतजाम नहीं है। इस पर भी सरकार का जोर है, जल्द ही थानों व पुलिस कार्यालयों में भी दिव्यांग जन के लिए शौचालय का इंतजाम किया जाएगा।

एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने बताया कि

थानों पर रैंप व व्हील चेयर का इंतजाम करने का निर्देश मिला है। थानों पर रैंप बनाने के लिए जगह चिह्नित करने का कार्य चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.