Move to Jagran APP

देश को एकता के सूत्र में बांधता है संविधान : विधायक

देवरिया में संविधान दिवस पर जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम लोगों को देश के संविधान की विशेषता की दी गई जानकारी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 11:33 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 11:33 PM (IST)
देश को एकता के सूत्र में बांधता है संविधान : विधायक
देश को एकता के सूत्र में बांधता है संविधान : विधायक

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में जिला पंचायत परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि संविधान देश को एकता के सूत्र में बांधता है।

loksabha election banner

कहा कि विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जिसका अपना लिखित संविधान है, जो देश की आत्मा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले ग्रंथ को समर्पित संविधान दिवस की सभी को शुभकामनाएं। संविधान में हमारे जीवन, मूल्य, व्यवहार एवं परंपरा का समावेश है और इसकी मजबूती के कारण ही हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की ओर अग्रसर हैं। अरुण कुमार उपाध्याय शिवनाथ शर्मा,नवनीत कुमार,अमरेंद्रधर द्विवेदी,शिवप्रकाश श्रीवास्तव, दुर्गेश पाण्डेय,अनिल गुप्ता,एडवोकेट संतोष शाहिल,अजय दूबे आदि मौजूद रहे। अधिवक्ता परिषद ने किया आयोजन

दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता परिषद ने संविधान दिवस मनाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवेंद्र कुमार मिश्र ने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए अधिवक्ताओं का मार्ग दर्शन किया। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य हरिशंकर मिश्र ने संविधान दिवस पर बात रखी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरि, मनोज राय, विष्णु गोयल, कृष्ण मोहन गुप्ता, मुकुंद माधव तिवारी, देवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

बैकुंठपुर बाजार स्थित थामस स्कूल परिसर में संविधान दिवस पर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा नौ व कक्षा दस के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

अमन सिंह प्रथम, जूही यादव द्वितीय व पलक पांडेय तृतीय, अंकित यादव चतुर्थ व आकांक्षा यादव पांचवें स्थान पर रहीं। चित्रकला में अभिषेक प्रजापति प्रथम, महिमा यादव द्वितीय, शालू यादव तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य एस कुमार ने सफल प्रतिभागियों को शुभकामना दी। शिक्षकों, छात्रों को दिलाई संविधान की शपथ

संत विनोबा पीजी कालेज परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डा. वाचस्पति द्विवेदी ने अध्यापकों, कर्मचारियों व छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी को एक सूत्र में बांध कर रखा है। कार्यक्रम अधिकारी डा. विवेक मिश्र ने कहा कि भारत का संविधान इस देश की खूबसूरती को बढ़ाता है। पूर्व प्राचार्य नाजिश बानो, डा. अरविद कुमार, कृष्ण मुरारी गुप्ता, तेज प्रताप आदि मौजूद रहे। भाजपा का प्रशिक्षण शिविर 28 व 29 नवंबर को

भाजपा पकड़ी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 28 एवं 29 नवंबर को मानस इंटर कालेज में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.