नमो एप से जुड़कर मोदी तक पहुंचाएं अपने विशेष कार्य
देवरिया : सीधा संवाद प्रधानमंत्री के साथ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सहायता समूह के
देवरिया : सीधा संवाद प्रधानमंत्री के साथ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों से यू ट्यूब व नमो एप के माध्यम से बात की। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सीधा प्रसारण देखने के लिए नगर पालिका परिषद के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश नंदिनी ने कहा कि पीएम के साथ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लाभार्थियों की बातचीत सार्थक रहा। इससे हम सभी को बहुत जानकारी मिली। जो बहनें इस कार्यक्रम से नहीं जुड़ पाई हों, वे यू-ट्यूब या नमो एप पर सुन सकती हैं। अपने द्वारा किए जा रहे विशेष कार्यों को नमो एप पर डाउनलोड कर मोदी जी तक पहुंचा सकती है। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमकुम ¨सह ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो सबकी बातों को सुनते हैं, सुझाव भी देते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अलका ¨सह ने कहा कि इस कार्यक्रम से मालूम हो रहा है कि महिलाओं के भला का सपना जो पीएम मोदी ने देखा था, अब धीरे-धीरे साकार हो रहा है।
जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति रही है यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता। आप मातृ शक्ति आगे आती हैं तो समाज में परिवर्तन आता है। अध्यक्षता मोर्चा की जिला संयोजक भारती शर्मा व संचालन आशा ओझा ने किया। इस दौरान संजय राव, अजय दुबे, प्रेम अग्रवाल, मिनती देवी, अंबिकेश पांडेय, रमेश वर्मा, मुन्नी शर्मा, मंजू मिश्रा, अंकुर राय, दुर्गावती देवी, उमा भारती, उषा यादव, मधु जायसवाल, नंदनी त्रिपाठी, विजुला देवी, अभिजीत उपाध्याय, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे।