Move to Jagran APP

पेट्रो पदार्थ की मूल्य वृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

जिलाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र सन्नी के नेतृत्व में कार्यकर्ता टाउन हाल स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 01:38 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 01:38 AM (IST)
पेट्रो पदार्थ की मूल्य वृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी
पेट्रो पदार्थ की मूल्य वृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

देवरिया: उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर देवरिया में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्यों में हो रही वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतर गए। इस दौरान प्रदर्शन किया और अंत में राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी अमित किशोर को सौंपा।

loksabha election banner

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र सन्नी के नेतृत्व में कार्यकर्ता टाउन हाल स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है, जिससे महंगाई बढ़ती जा रही है। किसान, नौजवान व छात्र भी परेशान है। महंगाई बढ़ने से किसान आए दिन आत्महत्या कर रहा है। छोटे किसानों के ऋण माफ किए जाएं। रसोई गैस की कीमत बढ़ने से और परेशानी बढ़ गई है। नए कृषि कानून को सरकार को वापस लेना चाहिए। यह कानून किसानों के विरोध में है। आज बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार है, उन्हें रोजगार देने के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए।

इस दौरान धनंजय पांडेय, रोहित मिश्रा, धर्मवीर भारती, रामउदार दीक्षित, गौरव मिश्रा, विपिन राय, शरद मणि त्रिपाठी, निखिल तिवारी, दीपक मिश्रा, रत्नेश शुक्ला, अभय शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे। किसानों के हित में कृषि कानून वापस ले सरकार

देवरिया: किसानों की चिता केवल कांग्रेस को है। किसानों के हित में सरकार बिल वापस ले। यह बातें सलेमपुर विकास खंड के ग्राम चकरवा बहोरदास में आयोजित किसान चौपाल में संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि जनता आज पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में हो रही वृद्धि से परेशान है। डीजल के दाम बढ़ने से सिचाई प्रभावित हो रही है।

भागीरथी प्रसाद ने कहा कि यह सरकार किसानों के फसल का उचित मूल्य देने में विफल साबित हो रही है। बिना कांग्रेस के आम जन का भला नहीं हो सकता। इस दौरान जिला महासचिव जगरनाथ यादव, लार अध्यक्ष डा.रामाशंकर पटेल ,दीनदयाल यादव , संजय गुप्ता ,शीत कुमार मिश्र , नागेंद्र शुक्ला ,जवाहर चौहान , रामविलास तिवारी , परमानंद प्रसाद ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। कांग्रेस ने लगाई चौपाल

देवरिया: बढ़ती महंगाई को लेकर रुद्रपुर के अकटहिया उर्फ मटियरी में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र नाथ गुप्त की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोलियम पदार्थ समेत सभी सामानों की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। महंगाई बढ़ने से किसान, व्यापारी के साथ ही आम लोग भी परेशान हैं। इस दौरान इस दौरान भगवान यादव, रुदल, अनिल, सुरेश , मुक्ति निषाद, रामानंद, चौथी निषाद, जंग बहादुर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.