Move to Jagran APP

देवरिया में शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

रविवार की रात से कोहरा गिरने लगा। रात में सड़कों पर चलना मुश्किल रहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 12:04 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 12:04 AM (IST)
देवरिया में शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
देवरिया में शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

देवरिया: जिले में एक सप्ताह से ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या बदल गई है। मौसम ने सोमवार को फिर करवट ले लिया। सुबह के समय कोहरा व शीतलहर के चलते लोगों ने ठंड का अहसास किया। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से ठंड का असर कुछ देर कम हुआ। लेकिन शाम होते ही गलन तेज होने से लोग कांप उठे।

loksabha election banner

ठंड बढ़ने से तापमान में गिरावट आई। कोहरे का हाल यह रहा कि लोगों को सड़क पर मुश्किल के बीच राह तय करना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस मापा गया। रविवार की रात से कोहरा गिरने लगा। रात में सड़कों पर चलना मुश्किल रहा। स्कूलों में ठंड के बीच विद्यार्थियों को स्कूल जाना पड़ा। नगर पालिका देवरिया ने शहर में ठंड को देखते हुए 23 प्रमुख चौराहों पर अलाव का इंतजाम किया है। इससे कोई राहत नहीं मिल पा रही है। कोहरे के चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

अलाव जलाने की मांग

देवरिया: दीवानी न्यायालय परिसर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ठंड को देखते हुए अलाव की हर जगह व्यवस्था करने की मांग की गई। राव ने कहा कि शहर की सड़कें खराब हो गई है, किसी भी चौराहे पर अलाव जलता नहर नहीं आ रहा है। बैठक में मनोज राय, काजी मोहम्मद आमीर, अरविद साहनी, जटाशंकर सिंह, संजय श्रीवास्तव, सत्य नारायण यादव, सुरेंद्र राव, राधेश्याम पाठक, मृत्युंजय पांडेय, आनंद राय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.