ई-रिक्शा में महिला से चेन स्ने¨चग
ई-रिक्शा में सवार महिला की चेन खींचकर तीन संदिग्ध महिलाएं फरार हो गई। घटना गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम और भटवलिया चौराहे के बीच हुई। पीड़ित महिला रिश्तेदार के साथ कोतवाली पहुंचकर चेन स्नेचिंग की तहरीर दी। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने महिला से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।
देवरिया : ई-रिक्शा में सवार महिला की चेन खींचकर तीन संदिग्ध महिलाएं फरार हो गई। घटना गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम और भटवलिया चौराहे के बीच हुई। पीड़ित महिला रिश्तेदार के साथ कोतवाली पहुंचकर चेन स्नेचिंग की तहरीर दी। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने महिला से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस संदिग्ध महिलाओं की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के देवरिया मीर, दुबौली गांव निवासी शकुंतला देवी पत्नी अनिल मिश्र सुबह दस बजे किसी काम से देवरिया आई थीं। दोपहर को वह ई-रिक्शा पकड़कर टेंपो से भटवलिया की ओर जा रही थी। पोस्टमार्टम चौराहे के पास तीन महिलाएं ई-रिक्शा रोककर उनके पास बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद तीनों महिलाएं गाड़ी से उतरकर चली गई। भटवलिया चौराहे पर उतरने के बाद महिला ने जब अपने गले पर हाथ डाला तो सोने की चेन गायब हो चुकी थी। चेन स्नेचिंग की सूचना उन्होंने अपने रिश्तदारों को दी। मौका पाकर कुछ लोग शकुंतला देवी के पास पहुंचे। रिश्तेदारों के साथ महिला ने आरोपित महिलाओं की खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चला। खोजबीन के बाद महिला कोतवाली पहुंची और अज्ञात महिलाओं के खिलाफ खींचने की शिकायत दी। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम चौराहे के पास तीनों ने गाड़ी में उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू की इस दौरान उन्होंने चेन खींच लिया। इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। कोतवाल विजय नारायण ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है।