2021 की जनगणना की तैयारी, मांगी जानकारी
वर्ष 2021 की जनगणना के लिए जनपद के सभी नगर निकायों से जानकारी मांगी गई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय की तरफ से जिलाधिकारी व सभी अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा गया है। उनसे सिविक स्टेट्स अपग्रेड होने वार्ड व उसकी सीमाओं का पुनर्गठन होने आदि के बारे में जानकारी चाही गई है।
देवरिया : वर्ष 2021 की जनगणना के लिए जनपद के सभी नगर निकायों से जानकारी मांगी गई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय की तरफ से जिलाधिकारी व सभी अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा गया है। उनसे सिविक स्टेट्स अपग्रेड होने, वार्ड व उसकी सीमाओं का पुनर्गठन होने आदि के बारे में जानकारी चाही गई है।
आगामी दशकीय जनगणना 2021 की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए भारत सरकार के महारजिस्ट्रार कार्यालय नई दिल्ली व गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से जिलाधिकारी को पूर्व में अवगत कराया गया है। जनगणना कार्य निदेशालय के उप निदेशक रामावतार पटेल ने कहा है कि 2011 के बाद जनपद में नगर निकायों की बाह्य सीमा में विस्तार हुआ होगा। सिविक स्टेटस अपग्रेड हुआ होगा। इसके अलावा वार्ड व उनकी सीमाओं का पुनर्गठन हुआ होगा। नव गठित नगर निकायों या विद्यमान नगर निकायों, जिनकी ब्राह्य सीमा में विस्तार हुआ है, नगर निकायों में शामिल किए गए राजस्व ग्रामों पूर्णत: व अंशत: का विवरण भी प्रपत्र में दर्ज करना होगा। साथ ही वर्तमान वार्डों से संबंधित विवरण भी दर्शाना होगा। इन सूचनाओं को 15 मार्च तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। नगर निकायों के परिसीमन से संबंधित अधिसूचनाओं की प्रति, जनगणना कार्य के लिए किसी कर्मचारी को नामित करते हुए नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी का विवरण मांगा गया है।
------------------
एक नजर: नगर निकायों के बारे में
जनपद में 11 नगर निकाय हैं, जिसमें देवरिया व बरहज नगर पालिका हैं, जबकि बरियारपुर, रामपुर कारखाना, गौरीबाजार, रुद्रपुर, भटनी, मझौलीराज, सलेमपुर, लार, भाटपाररानी नगर पंचायत हैं। बरियारपुर 2011 के बाद नगर पंचायत बना है।
-----------------
2021 में जनगणना की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में जो सूचनाएं मांगी गई हैं। उसे समय से उपलब्ध कराया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। बैठक कर जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।
-अमित किशोर, जिलाधिकारी देवरिया
-------------------