शान से लहराया तिरंगा,सादगी से मना जश्न
देवरिया में स्वतंत्रता दिवस पर क्रांतिकारियों व महापुरुषों का नमन किया गया।
देवरिया: कोरोना संक्रमण के चलते जिले में स्वतंत्रता दिवस सादगी से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अमित किशोर, पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डा.श्ररीपति मिश्र व विकास भवन पर जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण पांडेय, बाल सदन में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवेंद्र मिश्रा ने ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी के अलावा एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल ने महापुरुषों के चित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित किए। सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर डीएम ने माल्यार्पण किया। नगर पालिका परिसर में अध्यक्ष अलका सिंह सिंह ने ध्वजारोहण किया।
राजकीय इंटर कालेज से एनसीसी, स्काउट गाइड की तरफ से रुट मार्च निकाला गया। औराचौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह मौजूद रहे। टाउनहाल स्थित आडिटोरियम में डीएम ने कोरोना सेनानियों को सम्मानित किया। टाउनहाल स्थित बसपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नितिश कुमार, उमानगर स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा.दिलीप यादव ने ध्वजारोहण किया। नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा में संस्थापक शंभूनाथ मिश्र, जोनिया इंटर कालेज पुरवा मेहड़ा में आरपी चौधरी, एसएसबीएल इंटर कालेज में डा.अजय मणि त्रिपाठी, जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन संघ भवन पर अध्यक्ष कैलाश पति तिवारी व जयप्रकाश मिश्र ने झंडारोहण किया। फुटकर सब्जी विक्रेता कल्याण समिति कार्यालय पर संरक्षक अमित मोदनवाल ने झंडारोहण किया। सरस फाउंडेशन के प्रशासनिक कार्यालय महराणा प्रताप नगर में अध्यक्ष सीता त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस की शपथ दिलाईं। इसके अलावा मांटेशरी स्कूल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय टाउनहाल में भी ध्वजारोहण किया गया। अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर का शुभारंभ
स्वतंत्रता दिवस पर अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर का डीएम अमित किशोर ने फेसबुक लाइव के जरिये शुभारंभ किया। यह सेंटर जागृति सेवा संस्थान की तरफ से संचालित किया जाएगा। इस सेंटर में टिकरिग लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, कोवर्डिंग स्पेस आदि की व्यवस्था होगी। इसके माध्यम से उद्यमियों को बाजार से जोड़ने, मार्गदर्शन व वित्तीय स्त्रोतों से जोड़ने का प्रावधान होगा। शशांक मणि, अध्यक्ष शरद बंसल, वैदूर्य साही, विश्वास पांडेय, पूजा शाही, स्वतंत्र सिंह आदि ने भी विचार रखे।