शांति व सौहार्द के बीच मनाएं रंगों का त्योहार
स्थानीय थाना के अलावा बनकटा व खामपार थाना परिसर में होली के मद्देनजर शांति कमेटी की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इसमें क्षेत्राधिकारी डीके यादव ने सभी से रंगों का त्योहार होली शांति व सौहार्द के बीच मनाने की अपील की।
देवरिया: स्थानीय थाना के अलावा बनकटा व खामपार थाना परिसर में होली के मद्देनजर शांति कमेटी की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इसमें क्षेत्राधिकारी डीके यादव ने सभी से रंगों का त्योहार होली शांति व सौहार्द के बीच मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि होली का त्योहार एक-दूसरे को नजदीक लाने का सबसे अच्छा त्योहार होता है। इस दिन लोग सालों के विवाद को भूल गले लगा एक-दूसरे को होली की बधाई देते हैं और खुशी मनाते हैं। इस त्योहार को खुशनुमा माहौल में ही मनाया जाए। अगर कहीं भी कोई अराजकता करता है तो तत्काल सूचना पुलिस को दें। आरोपितों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। तहसीलदार भाटपाररानी रामाश्रय ने कहा कि होली का पर्व खुशियों को बांटने वाला त्योहार है। भाटपाररानी में थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा, खामपार में थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव, बनकटा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह की मौजूदगी में बैठक हुई। यहां मुख्य रूप से कृष्ण बिहारी, अरुण सिंह, दुर्गेश कुमार, देवेश गुप्त, अमित सिंह, महेश प्रसाद, गोल्डेन बाबा, रामप्रवेश साहनी, मोहन यादव आदि मौजूद रहे।