Move to Jagran APP

मऊ के बाढ़ पीड़ितों को कैबिनेट मंत्री ने दी सहायता

घाघरा नदी के बाढ़ से प्रभावित होकर श्रीराम महाविद्यालय तेलियाकला में शरण लिए मऊ जनपद के चक्की मुस्सा डोही गांव के पलायित बाढ़ पीड़ित परिवारों को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गुरुवार अहेतुक सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर सहायता मुहैया करा रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 11:42 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 11:42 PM (IST)
मऊ के बाढ़ पीड़ितों को कैबिनेट मंत्री ने दी सहायता
मऊ के बाढ़ पीड़ितों को कैबिनेट मंत्री ने दी सहायता

देवरिया : घाघरा नदी के बाढ़ से प्रभावित होकर श्रीराम महाविद्यालय तेलियाकला में शरण लिए मऊ जनपद के चक्की मुस्सा डोही गांव के पलायित बाढ़ पीड़ित परिवारों को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गुरुवार अहेतुक सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर सहायता मुहैया करा रही है। पिछले कई वर्षों से मऊ जनपद के चक्की मुस्सा डोही गांव के करीब सैकड़ों परिवार बाढ़ की त्रासदी के चलते देवरिया जनपद के श्रीराम महाविद्यालय में शरण लेते हैं। ये परिवार अब देवरिया जनपद के तेलियाकला, मईल, मईलौटा क्षेत्र के लोगों से घुल-मिल गए हैं। इनकी पीड़ा देख यहां के लोग इनकी सहायता करते हैं।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नंदी, मऊ के प्रभारी मंत्री बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने के लिए जिलाधिकारी मऊ प्रकाश ¨बद, पुलिस अधीक्षक ललित कुमार ¨सह, मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, एसडीएम मधुबन निरंकार ¨सह के साथ तेलियाकला पहुंचे और वहां शरण लिए करीब पांच सो लोगों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए सरकार गंभीर है। पीड़ितों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। मोदी और योगी की सरकार बिना भेदभाव के सबका विकास कर रही है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की चर्चा करते हुए कि कहा कि अब गरीब पैसे के अभाव में दम नहीं तोड़ेंगे। उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये सरकार वहन करेगी। कालेज के प्रबंधक सूर्यनाथ ¨सह, डीएसओ व बीएसए के अतिरिक्त ग्राम प्रधान नंद लाल यादव, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नीरज राही के अतिरिक्त राजस्व व विकास विभाग मऊ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि हम लोगों का गांव देवरिया मुख्यालय में नजदीक हैं। ऐसे में हम लोगों का गांव देवरिया जनपद में ही कर दिया जाय।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.