Move to Jagran APP

प्रदेश में व्यापारियों व महिला उत्पीड़न चरम पर:अखिलेश

देवरिया शहर के हनुमान मंदिर चौराहे पर कांग्रेस की नुक्कड़ सभा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 11:44 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 11:44 PM (IST)
प्रदेश में व्यापारियों व महिला उत्पीड़न चरम पर:अखिलेश
प्रदेश में व्यापारियों व महिला उत्पीड़न चरम पर:अखिलेश

देवरिया: देवरिया सदर विधान सभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी के पक्ष में शहर के हनुमान मंदिर चौराहे पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों व महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। भाजपा के लोग सिर्फ और सिर्फ मलाई काटने में व्यस्त हैं। भाजपा के लोग जनता के बीच में जाकर सिर्फ ख्याली पुलाव पकाने का काम करते हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश और प्रदेश की सरकारों से जन मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी जन मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरती हैं तो योगी सरकार अपनी सरकारी मशीनरी से उनके साथ बदसलूकी कराती है।

पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयस मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, आनंद देव गिरी, जयदीप त्रिपाठी, विजय शेखर मल्ल रोशन प्रमुख रुप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.