Move to Jagran APP

बंदियों के लिए लखनऊ से आएंगे 500 कंबल

देवरिया जिला कारागार में इस समय 1575 बंदी रह रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही यहां अलाव जलाया जाने लगा है। इस बार बंदियों को घर से कंबल मंगाने की भी सुविधा दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 10:59 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:06 AM (IST)
बंदियों के लिए लखनऊ से आएंगे 500 कंबल
बंदियों के लिए लखनऊ से आएंगे 500 कंबल

देवरिया: मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ती जा रहा है। ठंड को देखते हुए जिला कारागार में कैदियों की ठंड दूर करने के लिए अलाव जलाने के साथ ही उन्हें कंबल भी दे दिया गया है। साथ ही 500 कंबल लखनऊ से एक से दो दिन में जिला कारागार को मिल जाएंगे। उधर जेल प्रशासन ने बंदियों से अपने घरों से भी कंबल मंगाने की अनुमति दे दी है।

loksabha election banner

जिला कारागार में देवरिया के अलावा कुशीनगर जिले के भी बंदी हैं। जेल की क्षमता भले ही 533 कैदी रखने की है, लेकिन इस समय 1575 बंदी हैं। ठंड का मौसम हैं, बंदियों को तीन-तीन कंबल देने का नियम है। जेल प्रशासन का दावा है कि बंदियों को देने के लिए पर्याप्त कंबल है। अतिरिक्त कंबल की मांग मुख्यालय से की गई थी, 500 कंबल लखनऊ से जल्द ही पहुंचने का भी आदेश आ गया है। शुक्रवार से ही जिला कारागार में अलाव भी जलाया जा रहा है। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने कहा कि कंबल पर्याप्त संख्या में है। बंदियों को यह भी कह दिया गया है कि वह अपने घर से भी कंबल मंगा सकते हैं।

जांच को पहुंचे 17 बंदी

जिला कारागार से शनिवार को स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए 17 बंदी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस लाइन से पहुंची फोर्स उन्हें जेल से अस्पताल ले गई और और जांच के बाद उन्हें पुन: जिला कारागार पहुंचा दिया गया। कुछ की पैथालाजी जांच हुई तो कुछ को ईसीजी कराना था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.