Move to Jagran APP

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिधेश पांडेय ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कोरोना वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। प्रदेश की जनता को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 11:16 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 11:16 PM (IST)
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाया
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

देवरिया: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भाजपा के कोरोना वैक्सीन पर भरोसा न होने व टीका न लगवाने के बयान की आलोचना की। इसे जनता को गुमराह करने वाला बताया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर अखिलेश यादव का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

loksabha election banner

भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिधेश पांडेय ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कोरोना वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। प्रदेश की जनता को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है। कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाना देश के चिकित्सकों व वैज्ञानिकों का अपमान है। इसके लिए चिकित्सकों, वैज्ञानिकों व देशवासियों से माफ़ी मांगनी चाहिए। शायद उनको नहीं पता कि वैक्सीन भाजपा ने नही, बल्कि देश के वैज्ञानिकों व चिकित्सकों के अथक प्रयास से बना है। हां, यह जरूर है कि केंद्र में यदि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार नहीं होती तो शायद इतनी जल्दी स्वदेशी वैक्सीन नहीं देश को मिल पाता। मीडिया प्रमुख भाजपा अंबिकेश पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव का वैक्सीन पर बयान बचकाना है। सपा के लोग देश के वैज्ञानिकों का सम्मान करना सीखें। स्वदेशी वैक्सीन जल्दी उपलब्ध हो जाना देश के लिए गौरव की बात है। इस दौरान रुपम पांडेय, सूर्यांश कुशवाहा, प्रदीप तिवारी, रूप सिंह, रवि पांडेय, अमन गुप्ता, विशाल गुप्ता, दीपक खरवार, अमन शुक्ला, राज दीक्षित, रोहित मिश्रा, अमित सिंह, दीपू गोंड, प्रद्युमन सिंह, सिपू मौजूद रहे। गांव-गांव में कार्यकर्ता बनाएं पदाधिकारी

देवरिया: शहर के टाउन हाल परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान की समीक्षा प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी बीरेंद्र चौधरी ने किया। कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए गांव-गांव कार्यकर्ता बनाने का कार्य किया जा रहा है।

कहा कि पदाधिकारी हर गांव में जाएं और युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने पर बल दें। आज प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ते अपराध, बेतहाशा महंगाई, बेलगाम भ्रष्टाचार से आम जनमानस बेहाल परेशान तथा हताश है। ऐसे में कांग्रेस को जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। कार्यकर्ताओं के बल पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस का होगा। जजनपद में शेष बचे न्याय पंचायतों की 25 जनवरी तक हर हाल में बैठक संपन्न करा लिया जाए और न्याय पंचायत अध्यक्ष को चुन लिया जाए। इस दौरान युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक मिश्र सन्नी तथा कांग्रेस पिछड़ा विभाग के जिलाध्यक्ष जवाहर लाल चौहान का स्वागत किया गया। इस दौरान किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी, महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी , जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरी, शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, राणा राहुल सिंह, आनंददेव गिरी, जयदीप त्रिपाठी, अरविद शाही, मुकुंदभास्कर मणि, वरुण राय, नौशाद अहमद खान, भरत मणि त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.