Move to Jagran APP

कार्यों की बदौलत फिर सरकार बनाएगी भाजपा: डा.अंतर्यामी

कार्यकर्ताओं के बल पर व केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों की बदौलत भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता एकजुट हैं। उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी सिंह ने कही। वह मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 12:06 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 12:06 AM (IST)
कार्यों की बदौलत फिर सरकार बनाएगी भाजपा: डा.अंतर्यामी
कार्यों की बदौलत फिर सरकार बनाएगी भाजपा: डा.अंतर्यामी

देवरिया: कार्यकर्ताओं के बल पर व केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों की बदौलत भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता एकजुट हैं। उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।

loksabha election banner

यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी सिंह ने कही। वह मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रविद्र कुशवाहा ने कहा कि देश व प्रदेश में विकास का कीर्तिमान बना है। जनता पुन: भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी जी जान से जुट जाएं।

सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि पूरे देश मे मोदी लहर चल रही है। राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि विपक्ष की चाल का जनता पर कोई असर नहीं है। अश्वनी सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ भाजपा आमजन का समर्थन ले रही है भाजपा। जदयू के प्रदेश महासचिव गिरीश तिवारी ने कहा कि विपक्षियों के पास न मुद्दा है न नेता। मोदी जी पुन: देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

यहां मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष गुड्डन कुशवाहा प्रभारी जितेंद्र सिंह, युवा नेता अमित सिंह बबलू, ब्लाक प्रमुख मंटू सिंह, उमेश शाही, मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह, जयप्रकाश तिवारी, पीएस अशोक कुशवाहा, संतोष पटेल, रामअशीष प्रधान, जनार्दन यादव, वीरबल यादव, जगदीश मिश्रा, विश्वम्भर पांडेय, संजय कुशवाह, अजित शाही, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.