Move to Jagran APP

उपचुनाव में भाजपा ने ताकत झोंकी,चार मंत्री लगाए

देवरिया विस सीट पर हो रहे चुनाव में भाजपा ने मंत्रियों को लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 12:15 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 12:15 AM (IST)
उपचुनाव में भाजपा ने ताकत झोंकी,चार मंत्री लगाए
उपचुनाव में भाजपा ने ताकत झोंकी,चार मंत्री लगाए

देवरिया : सदर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक रहे स्व. जन्मेजय सिंह के बेटे अजय सिंह पिटू की बगावत के बाद भाजपा ने भी ताकत झोंक दी है। यहां चार मंत्रियों को चुनाव प्रबंधन में लगाया गया है।

loksabha election banner

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का क्षेत्र में राजनीतिक प्रभाव अधिक होने के कारण देवरिया विधानसभा सीट के सभी गांवों में होने के कारण पार्टी उनका सदुपयोग कर ही है। दूसरी तरफ पिछड़ों में पकड़ रखने वाले उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान को देवरिया देहात मंडल के अलावा बैतालपुर व गौरीबाजार मंडल के गांवों में लगाया गया है। वह अपने राजनीतिक प्रभाव का उपयोग करते हुए चौपाल के माध्यम से वोटरों से संपर्क कर रहे हैं।

पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद की पकड़ वैसे तो जिले में है, लेकिन देवरिया विस क्षेत्र में देवरिया देहात मंडल के अलावा गौरीबाजार में ज्यादा प्रभाव होने के कारण वह इन्हीं दोनों क्षेत्र पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

दूसरी तरफ सिद्धार्थनगर व कुशीनगर से ताल्लुकात रखने वाले बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी को भाजपा ने वैसे तो विस सीट का प्रभारी बनाया है। इनको पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों,कस्बों व शहर में समाज के प्रभावशाली वोटरों से संपर्क करने को लगाया गया है।

भाजपा किसी भी हाल में अपनी परंपरागत सीट अपने कब्जे में रखना चाहती है। भाजपा के यह चारो मंत्री सियासी तापमान भांपने में माहिर हैं। चुनाव प्रचार धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। यह मंत्री अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

बागी पिटू पर भी नजर

भाजपा के विधायक रहे स्व. जन्मेजय सिंह के पुत्र अजय प्रताप सिंह उर्फ पिटू के भाजपा से बगावत कर निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनावी समर में आने से सियासी तापमान बढ़ गया है। पिटू की रणनीति पर भाजपा की पैनी नजर है। हालांकि भाजपा ने पिटू के प्रभाव वाले इलाके में पार्टी के स्वजातीय नेताओं को लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.