Move to Jagran APP

देवरिया जिले में छह कौवों व एक बगुला में मिला बर्ड फ्लू का वायरस

जिले के कई स्थानों पर कौवे मृत अवस्था में पाए गए थे। इसकी सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम ने नमूने एकत्र किए। रामपुर कारखाना के केशरपुर गांव व बरहज में मृत पाए गए छह कौवों के गुदाद्वार व स्नाव के छह नमूने लिए गए थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 05:46 PM (IST)
देवरिया जिले में छह कौवों व एक बगुला में मिला बर्ड फ्लू का वायरस
देवरिया जिले में छह कौवों व एक बगुला में मिला बर्ड फ्लू का वायरस

देवरिया: जिले में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर बरेली से आई रिपोर्ट में छह कौवों व एक बगुला में बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लूएंजा वायरस) की पुष्टि से सनसनी फैल गई है। पशुपालन विभाग ने पोल्ट्री, प्रवासी पक्षियों पर निगरानी बढ़ा दी है।

loksabha election banner

जिले के कई स्थानों पर कौवे मृत अवस्था में पाए गए थे। इसकी सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम ने नमूने एकत्र किए। रामपुर कारखाना के केशरपुर गांव व बरहज में मृत पाए गए छह कौवों के गुदाद्वार व स्नाव के छह नमूने लिए गए थे। वहीं भटनी के खजुरी करौंता गांव में मृत मिले बगुला के गुदाद्वार व स्नाव का नमूना लिया गया। कुल चौदह नमूने मंडलीय प्रयोगशाला गोरखपुर के माध्यम से बरेली भेजा गया। इन सभी नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं पिडी, लार, भलुअनी व पकड़ी बाजार में मुर्गों के 66 नमूने लिए गए। इनको जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा गया। इन नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।

सीवीओ डा. विकास साठे ने बताया कि जिले के दो स्थानों पर मृत पाए गए कौवों में एवियन इंफ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। इसको देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी टीमों को सतर्क कर दिया गया है।

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन सतर्क

बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। पशुपालन विभाग की टीम ने शनिवार को पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने व मौत होने पर तत्काल सूचना देने को कहा। पैना रोड पर मुर्गा की बिक्री करने वाले दुकानों को बंद करने को कहा।

पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुशवाहा ने बताया कि हम सतर्क हैं। बरहज, कपरवार, महेन, पैना में पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया गया। पक्षियों की मौत होने पर 9415807942 पर जानकारी दे सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.