देश के सामने बड़ी चुनौतियां
-प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश के सामने बहुत चुनौतियां है। भाजपा ने कहा था कि सौ दिन में हम भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे लेकिन आज सौ फीसद भ्रष्टाचार दिख रहा है। --------------
देवरिया: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश के सामने बहुत चुनौतियां है। भाजपा ने कहा था कि सौ दिन में हम भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे, लेकिन आज सौ फीसद भ्रष्टाचार दिख रहा है।
बिजली का रेट दो बार बढ़ाया गया। धान के खेत में पानी है। सरकार पुलिया व नाले का निर्माण कराई होती तो किसानों की फसल बर्बाद नहीं होता। बैंक बंद हो रहे हैं। बच्चियों व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।
वह रविवार को पार्टी के कैंप कार्यालय व एसएन शिक्षण संस्थान कर्मटार शेरखां के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि हम 2022 के लिए निकल पड़े हैं। समाजवादी पार्टी में विलय नहीं करेंगे। हम उससे गठबंधन कर सकते हैं। अगर नहीं होता है तो जो हमें सम्मान देगा, उससे गठबंधन करके हम सरकार में रहेंगे। उत्तर प्रदेश की चाबी आपके पास होगी। जिलाध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप यादव ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया किया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने करूअना, भलुअनी, गडेर आदि चौराहों पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान विनय सिंह, दीनदयाल यादव, लीलावती देवी, उषा देवी, पवन यादव, स्वामीनाथ यादव, छठ्ठू यादव, इंद्रजीत यादव प्रधान, यशवंत यादव, जयद्रथ कुशवाहा, शिवदयाल कन्नौजिया, गुड्डू सिंह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
---------------------
कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
सोनूघाट, देवरिया: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम सोंदा चौराहे पर स्वागत किया। पूर्व सांसद आस मोहम्मद से वह रूबरू हुए। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अनिल यादव की अगुवाई में तेजनारान यादव, ऋषिकेश यादव, श्रीराम कुशवाहा, जयनारायण यादव, शिवप्रसाद यादव, प्रदीप सैनी, अभिषेक यादव आदि ने मुलाकात की।
--------------