पुण्यतिथि पर याद किए गए भोजपुरी के पुरोधा मोती बीए
मुख्य अतिथि काशीनाथ कुशवाहा ने कहाकि मोती बीए ने न केवल भोजपुरी बल्कि उर्दू हिदी अंग्रेजी और तमिल में भी रचनाएं की। भोजपुरी साहित्य को उन्होंने अपनी रचनाओं से समृद्व बनाया।
देवरिया: कवि, साहित्यकार मोती बीए को सोमवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। साहित्यकारों, कवियों, पत्रकारों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनकी रचनाओं, साहित्य पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने उनकी कृतियों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि काशीनाथ कुशवाहा ने कहाकि मोती बीए ने न केवल भोजपुरी बल्कि उर्दू, हिदी, अंग्रेजी और तमिल में भी रचनाएं की। भोजपुरी साहित्य को उन्होंने अपनी रचनाओं से समृद्व बनाया। उनकी रचनाएं हमारे लिए प्रेरणा बनी। आज वे दुनिया में भले न हो लेकिन उनकी कृतियां सदा जिदा रहेंगी। प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद यादव ने कहाकि मोती एक महान रचनाकार थे। भोजपुरी के मुक्त हो या उर्दू की गजले उनकी भाषा पर पकड़ को समझने के लिए काफी है। उनके रचनाएं हमारे लिए धरोहर है। मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहाकि मोती बीए ने भोजपुरी के पहली बार फिल्मों में स्थान दिलाकर उसे वैश्विक मंच प्रदान किया था। उनके जैसा साहित्य का साधक विरले ही होते है। यह भोजपुरी समाज के लिए गौरव की बात है। उनके गजल, समाज और राजनीति पर व्यंग करती कविताएं हमे सचेत करती है। वे कवि,साहित्यकार, शिक्षक के साथ स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरण प्रद है। समारोह को अरविद त्रिपाठी,भालचंद्र उपाध्याय, रामबिलास प्रजापति,सत्यप्रकाश पांडेय, राकेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित करते हुए उन्हे महान साहित्यकार बताया। संचालन अंजनी उपाध्याय ने की। इस दौरान ताराचंद, फैजान अंसारी,हसन अंसारी, आदि मौजूद रहे। पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
देवरिया: संत विनोबा पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में युवा सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 21 प्रतिभागियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम स्थान निशा कश्यप, द्वितीय स्थान मुस्कान मद्धेशिया व तृतीय स्थान संजना मिश्रा ने प्राप्त किया। मूल्यांकन मंडल में डा. बृजेश कुमार पांडेय, डा. शैलेंद्र प्रताप राव व डा. मनोज कुमार मिश्र शामिल रहे। प्रतियोगिता के दूसरे चरण मे निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें कुल 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी डा.विवेक मिश्र व डा.तूलिका पांडेय मौजूद रहे।