मनबढ़ों ने दिव्यांग दंपती को पीटा
देवरिया के रुद्रपुर में दिव्यांग दंपती को कुछ लोगों ने अमरूद तोड़ने के विवाद में पीट कर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 10:10 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:04 AM (IST)
देवरिया: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छितही बाजार में सोमवार को दोपहर अमरूद तोड़ने से मना करने को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों ने दिव्यांग दंपती की पिटाई कर दी। पीड़ित देवानंद ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उनका कहना है कि उनके घर के पीछे अमरूद का पेड़ है। जहां आए दिन कुछ लोग अमरूद तोड़ते हैं। मना करने पर अपशब्द कहते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें