लखनऊ व मथुरा के कलाकारों ने दिखाया जलवा
देवरिया महोत्सव में देर रात विभिन्न जगहों से आए कलाकारों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
देवरिया: देवरिया महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की रात करीब 9.30 बजे लखनऊ व मथुरा के कलाकारों ने जलवा दिखाया। श्रीराधाकृष्ण के पारंपरिक रास शैली में नृत्य व आज की द्रोपदी कथक नृत्य वाटिका की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। संगीत नाट्य अकादमी समेत कई अवार्ड से सम्मानित मथुरा की गीतांजलि शर्मा व उनकी टीम ने ब्रज की लठ्ठमार व फूलों की होली, श्रीराधाकृष्ण के पारंपरिक रास शैली में नृत्य ने सबका मन मोह लिया। मयूर नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा। वहीं द्रोपदी के जीवन पर आधारित नृत्य वाटिका की मुख्य कलाकार लखनऊ की सुरभि सिंह की प्रस्तुति शानदार रहीं। यह नारी सशक्तीकरण पर आधारित था। इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, डीएम अमित किशोर, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, डा.अंतर्यामी सिंह आदि मौजूद रहे।