गाय को बचाने के प्रयास में किसान की मौत
देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन गांव के समीप गिरी बिजली।
देवरिया: रिमझिम बारिश के दौरान मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन में बिजली गिरने से एक पशु पालक की गाय को बचाने के प्रयास में मौत हो गई। किसान नदी किनारे दलदल में फंसी गाय निकालने गया था इसी बीच बिजली गिर गई। किसान का शव गाय के ऊपर पड़ा रहा। जिसने भी देखा वह किसान की गो-सेवा से द्रवित हो गया। एक अन्य गांव में किशोरी झुलस गई वहीं दो पशुओं की भी मौत हो गई।
मदनपुर संवाददाता के अनुसार महेन गांव निवासी बलिराज कछार में गाय लेकर गए थे, नदी के किनारे उनकी गाय दलदल में फंस गई। बारिश के दौरान वह अपनी गाय को दलदल से निकालने लगे, इस दौरान बिजली गिर गई और उनकी तथा उनकी गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चकिया गांव में भी बिजली गिरी, जिससे गांव की विपुल पुत्री सुभाष जहां झुलस गई, वहीं महमुद्दीन पुत्र गेना की भैंस की मौत हो गई।