पति पर उत्पीड़न का आरोप, की शिकायत
थाना क्षेत्र के सठियांव गांव की एक महिला ने पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साथ ही घर में ताला बंद करने से चार बच्चों को लेकर सड़क पर भटकने को मजबूर है। उसने पति व देवर पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।
देवरिया : थाना क्षेत्र के सठियांव गांव की एक महिला ने पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साथ ही घर में ताला बंद करने से चार बच्चों को लेकर सड़क पर भटकने को मजबूर है। उसने पति व देवर पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।
सठियांव गांव निवासी पूजा देवी ने आरोप लगाया है कि एक दशक पूर्व प्रेम संबंध के बाद हम दोनों ने शादी कर ली। शादी के कुछ सालों तक संबंध ठीक रहा। इसी बीच महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। इधर कुछ वर्षों से दोनो में अनबन हो गई। महिला ने पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक श्याम लाल यादव ने कहा कि महिला के पति को थाने लाया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप