वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे लोग
गोवर्धन पूजा के बाद हिदू परिवारों में वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। शुभ मांगलिक कार्यों के लिए व पूर्व में निर्धारित शादियों के लिए मैरेज हाल समेत अन्य तैयारियों में लोग जुट गए हैं।
देवरिया: गोवर्धन पूजा के बाद हिदू परिवारों में वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। शुभ मांगलिक कार्यों के लिए व पूर्व में निर्धारित शादियों के लिए मैरेज हाल समेत अन्य तैयारियों में लोग जुट गए हैं।
काफी दिनों से मायूस बैठे मैरेज हाल मालिकों के चेहरे पर उत्साह है। हाल की बुकिग, भोजन व नाश्ते की सप्लाई व्यवसाय में जुड़े लोगों को आर्डर मिलने लगे हैं। शादी के लिए पहले के अनुपात में काफी कम बुकिग अभी हुई है। शादियों के लिए विद्वान आचार्य की भी बुकिग की जा रही है। नंद पैलेस के स्वामी मोहन लाल गुप्त ने बताया कि अभी तक आठ बुकिग हुई है। लगन अब शुरू हुई है, बुकिग के लिए लोग आ रहे हैं। कैटर्स का काम करने वाले पलक लान के जेपी सैनी व सलेमपुर के मुकेश गोंड ने बताया कि भोजन बनाने व सप्लाई देने का आर्डर मिल रहा है। अभी तक 12 बुकिग हुई है। ब्यूटी पार्लर में भी दुल्हन सजाने के लिए बुकिग तेज हो गई है। व्यूटीशियन सीमा चौरसिया के अनुसार इस बार दुल्हन सजाने की बुकिग तेज हो गई है। इससे कारोबार को गति मिलने की संभावना है। देवरिया के मशहूर बैंड बाजा संचालक फेकू के अनुसार अब तक 10 बुकिग हुई है। वीडियोग्राफी करने वाले दीपक कुमार भी लगन शुरू होने से खुश हैं। इनकी अभी तक 23 बुकिग हुई है। 19 नवंबर से शुरू होगा लग्न
पं. विवेक उपाध्याय ने बताया कि इस बार 19 नवंबर से शादी का लग्न शुरू हो रहा है। यह लग्न 13 दिसंबर तक रहेगा। इस बीच 12 मुहूर्त है। जिसमें शादी, तिलक आदि मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इस बीच 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक खरमास रहेगा। 15 जनवरी से 19 फरवरी तक लग्न रहेगा। इस बीच 21 शादी व तिलक के मुहूर्त हैं। अभी लोग शादी तय करने में लगे हैं। काफी समय है। शादियां तय होने के बाद विद्वानों की तलाश तेज हो जाती है। पहले से जो शादियां तय हैं उसकी तैयारी में लोग जुट गए हैं। पांच जगह शादी के लिए बुलावा आया है।