Move to Jagran APP

अधिवक्ताओं ने न्यायालय का गेट बंदकर किया प्रदर्शन

दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विष्णु जायसवाल की पिटाई मामले को लेकर शनिवार को भी अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। दीवानी न्यायालय का मुख्य गेट बंदकर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 09:40 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 09:40 PM (IST)
अधिवक्ताओं ने न्यायालय का गेट बंदकर किया प्रदर्शन
अधिवक्ताओं ने न्यायालय का गेट बंदकर किया प्रदर्शन

देवरिया: दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विष्णु जायसवाल की पिटाई मामले को लेकर शनिवार को भी अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। दीवानी न्यायालय का मुख्य गेट बंदकर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा।

loksabha election banner

सुबह दस बजे बड़ी संख्या में अधिवक्ता दीवानी न्यायालय गेट पर जुट गए और गेट को भीतर से बंद कर दिया। जिसके चलते वादकारियों व अधिवक्ताओं को छोटे गेट से भीतर जाना व जाना पड़ा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने गेट पर ही धरना व प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं का आरोप था कि जिला प्रशासन पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने से परहेज कर रही है। इस मामले को झुठलाने पर तुली है। जबतक आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक आंदोलन चलेगा। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं के समर्थन में जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजबांके तिवारी भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। जबकि जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन से दूर रहे। वाहन में दो बंदियों की तबीयत बिगड़ी, बंदियों ने किया हंगामा

देवरिया: अधिवक्ताओं के दीवानी न्यायालय गेट भीतर से बंद किए जाने से बंदी वाहन सुबह प्रवेश नहीं कर सका। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक गेट पर ही खड़ा करना पड़ा। वाहन में 59 बंदी सवार थे। जिसमें सात महिलाएं शामिल थीं। पुरुष बंदी अनिरुद्ध व महिला बंदी सुशीला की तबीयत बिगड़ने बंदियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुरुष बंदी को उल्टी हो रही थी। वाहन में बंदियों की तबीयत खराब होने पर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उनसे निर्देश मिलने के बाद वाहन से दोनों बंदियों को बाहर निकाला गया। दोनों बंदी पसीने से भीग गए थे। महिला बंदी को आगे की सीट पर बैठाया गया। जबकि पुरुष बंदी को काफी देर तक बाहर रखा गया। शाम को बंदियों की हाजिरी कोर्ट में लगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.